14. कलीसिया – शिक्षण

जब आप कलीसिया के विषय में सोचते हैं, तो आपके मन में क्या आता है? रंगीन काँच की खिड़कियाँ? कठोर लकड़ी की बेंचें? लंबे और नीरस उपदेश? बाइबल कहती है, “मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम करके अपने आप को उसके लिये दे दिया” (इफिसियों 5:25)।
आप निश्चय जान सकते हैं कि यीशु ने अपने आप को रंगीन काँच की खिड़कियों, लकड़ी की बेंचों और लंबे, नीरस उपदेशों के लिए अर्पित नहीं किया। तो फिर कलीसिया क्या है, और यीशु ने उससे इतना प्रेम क्यों किया कि उसने अपने आप को उसके लिए दे दिया?
यीशु ने केवल दो अवसरों पर कलीसिया के विषय में कहा, और जो उन्होंने कहा वही हमारे लिए कलीसिया को परिभाषित करता है।
यीशु ने कलीसिया के विषय में क्या कहा
पहली बार जब यीशु ने कलीसिया के विषय में कहा, तो वह हर समय और हर स्थान के सब विश्वासियों के बारे में उल्लेख कर रहे थे। । पतरस ने यीशु पर विश्वास का अंगीकार किया था, और यीशु ने कहा,
“और मैं भी तुझ से कहता हूँ कि तू पतरस है, और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊँगा, और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।” (मत्ती 16:18)
यीशु हर समय और हर स्थान के सब विश्वासियों के विषय में बोल रहे थे: “मैं अपनी कलीसिया बनाऊँगा” — एकवचन! एक ही कलीसिया है, जिसमें सभी विश्वासी शामिल हैं, और यीशु मसीह ही उसे बनाते हैं। और उन्होंने यह प्रतिज्ञा की है कि इस कलीसिया के विरुद्ध “अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे”।
यीशु किसी स्थानीय कलीसिया या किसी संप्रदाय की बात नहीं कर रहे थे। दुनिया भर में ऐसी अनेक दुःखद कथाएँ हैं जहाँ कलीसियाएँ अपना मार्ग खोकर बन्द हो गई हैं। परन्तु जिस कलीसिया को यीशु बना रहे हैं, वह जीवित और सुदृढ़ है। यह हर समय और हर स्थान के सभी विश्वासियों को समेटे हुए है, और इसका एक बड़ा भाग पहले ही स्वर्ग में है।
दूसरी बार जब यीशु ने कलीसिया के विषय में बात की, तो वह स्पष्ट रूप से विश्वासियों की एक स्थानीय सभा के विषय में कह रहे थे।
“यदि तेरा भाई तेरे विरुद्ध अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा… यदि वह न सुने, तो एक या दो जन को अपने साथ और ले जा… यदि वह उनकी भी न माने, तो कलीसिया से कह दे।” (मत्ती 18:15-17)
“कलीसिया से कह दे” इसका अर्थ कदापि यह नहीं हो सकता कि “हर समय और हर स्थान के सब विश्वासियों से कह।” कोई भी ऐसा नहीं कर सकता। यहाँ यीशु स्पष्ट रूप से विश्वासियों की एक स्थानीय सभा के विषय में कह रहे थे।
इस प्रकार, हमारे प्रभु ने “कलीसिया” शब्द का उपयोग दो प्रकार से किया: पहला, हर समय और हर स्थान के सभी विश्वासियों का वर्णन करने के लिए। दूसरा, विश्वासियों की एक स्थानीय सभा का वर्णन करने के लिए—जो परमेश्वर के द्वारा आराधना के लिए बुलाई गई है और सेवा के लिए भेजी गई है।
यीशु अपने आप में लोगों को विश्वास में लाकर और उन्हें स्थानीय सभाओं में एकत्र करके अपनी कलीसिया बनाते हैं।
परमेश्वर का उद्देश्य
कलीसिया कितनी महत्वपूर्ण है? यदि मेरा यीशु पर विश्वास है और मेरे पास कुछ अच्छे मसीही मित्र भी हैं, तो मुझे कलीसिया की आवश्यकता क्यों है? इन प्रश्नों का उत्तर यह है: कलीसिया संसार में परमेश्वर के उद्देश्य के केंद्र में है। पौलुस इस विषय में कहता है,
और सब पर यह बात प्रकाशित करूँ कि उस भेद का प्रबन्ध क्या है, जो सब के सृजनहार परमेश्वर में आदि से गुप्त था। ताकि अब कलीसिया के द्वारा, परमेश्वर का विभिन्न प्रकार का ज्ञान उन प्रधानों और अधिकारियों पर जो स्वर्गीय स्थानों में हैं, प्रगट किया जाए। (इफिसियों 3:9-10)
स्वर्गीय स्थानों के प्रधान और अधिकारी स्वर्गदूत हैं—ऐसे आत्मिक प्राणी जिन्हें परमेश्वर ने अपनी आराधना करने और उनकी सेवा करने के लिए रचा है। परमेश्वर ने सब वस्तुओं को इसलिए सृजित किया ताकि उनकी बुद्धि और महिमा प्रकट हो सके। परमेश्वर इस उद्देश्य को “कलीसिया के द्वारा” पूरा करेंगे।
जब खोए हुए पापी यीशु के पास लाए जाते हैं, परमेश्वर से मेल में आ जाते हैं, और उनकी कलीसिया में एकत्र किए जाते हैं, तब स्वर्गदूत आश्चर्य से कहते हैं, “देखो, परमेश्वर ने क्या किया!” जब स्थानीय कलीसियाओं में विश्वासी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, अपनी अनेक भिन्नताओं के बावजूद, एक-दूसरे के अनेक पापों और असफलताओं के लिए क्षमा करते हैं और दूसरों की ज़रूरतों को अपनी ज़रूरतों से पहले रखते हैं, तो स्वर्गदूत परमेश्वर के अनुग्रह की सुंदरता को प्रगट होते हुए देखते हैं।
कलीसिया परमेश्वर के उद्देश्य के केंद्र में है, और मसीह की कलीसिया का सदस्य होना एक ऐसा विशेषाधिकार है जिसे हमें संजोकर रखना चाहिए।
एक महिमामय भविष्य
कलीसिया अभी जो है और जो वह होने वाली है, उसके बीच बड़ा अंतर है। आज किसी भी कलीसिया को देखें, तो आप पाएँगे कि वह उस बात से बहुत दूर है जिसके लिए परमेश्वर कलीसिया को बुलाता है। यदि यह आपका अनुभव रहा है, तो संभव है कि आपने कलीसिया से आशा छोड़ दी हो। परन्तु यीशु अपनी कलीसिया को कभी नहीं छोड़ेंगे।
हे पतियो, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखो जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम करके अपने आप को उसके लिये दे दिया कि उसको वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्र बनाए, और उसे एक ऐसी तेजस्वी कलीसिया बनाकर अपने पास खड़ी करे, जिसमें न कलंक, न झुर्री, न कोई और ऐसी वस्तु हो वरन् पवित्र और निर्दोष हो। (इफिसियों 5:25-27)
यीशु कलीसिया से उसके सब दाग-धब्बों और झुर्रियों सहित प्रेम करता है, और यदि हम उसके समान होना चाहते हैं, तो हम भी उससे प्रेम करेंगे। यीशु ने कलीसिया के लिए अपने आप को दे दिया, और यदि हम उसके समान होना चाहते हैं, तो हम भी उसकी सेवा करेंगे।
ध्यान दीजिए कि यीशु अब अपनी कलीसिया के लिए क्या कर रहे हैं। वह अपने वचन, अर्थात् बाइबल, के द्वारा उसे धोकर शुद्ध करते हैं। परमेश्वर का वचन एक स्नान के समान है जिसमें हम धोए जाते हैं। यही हमारे साथ जीवन जीने का तरीका है। हम वचन के द्वारा धोए जाते हैं, ताकि धीरे-धीरे और निरंतर हमारे भीतर यीशु की सुन्दरता प्रकट होती जाए।
फिर हमें बताया जाता है कि यीशु अपनी कलीसिया के लिए क्या करेंगे। वह “उसे एक ऐसी तेजस्वी कलीसिया बनाकर अपने पास खड़ी करे, जिसमें न कलंक, न झुर्री … वरन् पवित्र और निर्दोष हो” (इफिसियों 5:27)। एक दिन कलीसिया वह सब कुछ होगी जो मसीह उसे बनने के लिए बुलाते हैं।
सिंड्रेला की कहानी के विषय में सोचिए। वह अपनी कुरूप बहनों के द्वारा तुच्छ समझी जाती है, परन्तु एक राजकुमार से विवाह करने के लिए नियत है। कलीसिया संसार के द्वारा तुच्छ समझी जाती है, परन्तु वह मसीह की दुल्हन है, और उसका भविष्य महिमामय है। यीशु कलीसिया को अपने सामने महिमा सहित प्रस्तुत करेंगे! और उस दिन आप अत्यन्त आनन्दित होंगे कि आप उनकी कलीसिया के हैं।
चिंतन और चर्चा के लिए प्रश्न
1- कलीसिया के उपहार के प्रति आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या है?
2- क्या आप किसी कलीसिया में सम्मिलित हैं? यदि हाँ, तो कलीसिया ने आपको कैसे आशीषित किया है? आपने किन-किन चुनौतियों का सामना किया है?
3- यदि आप किसी कलीसिया में सम्मिलित नहीं हैं, तो आपको क्या दूर रख रहा है? क्या आपके निकट कोई कलीसिया है जहाँ आप जा सकते हैं?
4- कलीसिया के लिए यीशु की योजनाओं और उनकी प्रतिबद्धता के विषय में आपको सबसे अधिक क्या आश्चर्यचकित करता है?
5- जो व्यक्ति एक सिद्ध कलीसिया की खोज में है, उससे आप क्या कहेंगे?