आप पिता के नाम की महिमा कैसे कर सकते हैं

जब यीशु क्रूस पर होने वाले अपने समस्त दुःखों का…
Day 6

जब यीशु क्रूस पर होने वाले अपने समस्त दुःखों का सामना करने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने प्रार्थना की कि परमेश्वर के नाम की महिमा हो।

“अब मेरा जी व्याकुल है। इसलिये अब मैं क्या कहूँ? ‘हे पिता, मुझे इस घड़ी से बचा?’ नहीं, क्योंकि मैं इसी कारण इस घड़ी को पहुँचा हूँ। हे पिता, अपने नाम की महिमा कर।”

यूहन्ना 12:27-28

हमारे प्रभु की आत्मा व्याकुल थी क्योंकि वह अकथनीय पीड़ा सहने वाले थे। उन्हें कोड़े मारे जाएंगे, उनका मज़ाक उड़ाया जाएगा, और उन्हें क्रूस पर चढ़ाया जाएगा। वह हमारे सभी पापों का श्राप अपने ऊपर लेंगे। वह नरक के अंधकार की गहराइयों तक उतरेंगे।

क्या इस समस्त पीड़ा की संभावना यीशु को यह प्रार्थना करने के लिए प्रेरित करती कि पिता उन्हें इस घड़ी से बचा लें? नहीं, वे इसी घड़ी के लिए संसार में आए थे। इसलिए उन्होंने प्रार्थना की, “हे पिता, अपने नाम की महिमा कर।”

आपके जीवन में भी ऐसा समय आ सकता है जब आपको बड़ी पीड़ा का सामना करना पड़े और आप सोचें, इस परिस्थिति में परमेश्वर के नाम की महिमा कैसे हो सकती है? परमेश्वर के नाम की महिमा तब होगी जब आप कठिनाइयों के समय में भी अपने स्वर्गीय पिता से प्रेम करेंगे, उस पर भरोसा रखेंगे और उसकी आज्ञा का पालन करेंगे।

जब यीशु ने यह प्रार्थना की, तो उन्हें तुरंत उत्तर मिला: “तब यह आकाशवाणी हुई, “मैं ने उसकी महिमा की है, और फिर भी करूँगा।”” (12:28)। परमेश्वर के नाम की महिमा उस कार्य के द्वारा हुई जो यीशु ने क्रूस के अधीन होकर  किया, और उस कार्य के द्वारा भी जो पिता ने उन्हें मरे हुओं में से जिलाकर किया।

आज भी परमेश्वर के नाम की महिमा उन लोगों के द्वारा होती है जो अपने सबसे अन्धकारमय दिनों में भी अपने स्वर्गीय पिता से प्रेम करते हैं, उस पर भरोसा रखते हैं और उसकी आज्ञा का पालन करते हैं। और उसके नाम की महिमा फिर से होगी जब वह उन सब को, जो उससे प्रेम करते हैं और उस पर भरोसा रखते हैं, उस अनन्त आनन्द में ले आएगा जिसकी उसने प्रतिज्ञा की है।

चिंतन के लिए प्रश्न

क्या आप अपने जीवन के उन कठिन समयों को याद कर सकते हैं जब आप तब भी यह प्रार्थना कर सके थे, “अपने नाम की महिमा कर”? यदि आप इस समय किसी अन्धकारमय परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो क्या आप आज यह प्रार्थना करेंगे?

Series :கர்த்தருடைய ஜெபத்தில் இயேசுவோடு 30 நாட்கள்

आप पिता के नाम की महिमा कैसे कर सकते हैं

जब यीशु क्रूस पर होने वाले अपने समस्त दुःखों का सामना करने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने प्रार्थना की कि परमेश्वर के नाम की महिमा हो। “अब मेरा…
Day 6

जब यीशु क्रूस पर होने वाले अपने समस्त दुःखों का सामना करने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने प्रार्थना की कि परमेश्वर के नाम की महिमा हो।

“अब मेरा जी व्याकुल है। इसलिये अब मैं क्या कहूँ? ‘हे पिता, मुझे इस घड़ी से बचा?’ नहीं, क्योंकि मैं इसी कारण इस घड़ी को पहुँचा हूँ। हे पिता, अपने नाम की महिमा कर।”

यूहन्ना 12:27-28

हमारे प्रभु की आत्मा व्याकुल थी क्योंकि वह अकथनीय पीड़ा सहने वाले थे। उन्हें कोड़े मारे जाएंगे, उनका मज़ाक उड़ाया जाएगा, और उन्हें क्रूस पर चढ़ाया जाएगा। वह हमारे सभी पापों का श्राप अपने ऊपर लेंगे। वह नरक के अंधकार की गहराइयों तक उतरेंगे।

क्या इस समस्त पीड़ा की संभावना यीशु को यह प्रार्थना करने के लिए प्रेरित करती कि पिता उन्हें इस घड़ी से बचा लें? नहीं, वे इसी घड़ी के लिए संसार में आए थे। इसलिए उन्होंने प्रार्थना की, “हे पिता, अपने नाम की महिमा कर।”

आपके जीवन में भी ऐसा समय आ सकता है जब आपको बड़ी पीड़ा का सामना करना पड़े और आप सोचें, इस परिस्थिति में परमेश्वर के नाम की महिमा कैसे हो सकती है? परमेश्वर के नाम की महिमा तब होगी जब आप कठिनाइयों के समय में भी अपने स्वर्गीय पिता से प्रेम करेंगे, उस पर भरोसा रखेंगे और उसकी आज्ञा का पालन करेंगे।

जब यीशु ने यह प्रार्थना की, तो उन्हें तुरंत उत्तर मिला: “तब यह आकाशवाणी हुई, “मैं ने उसकी महिमा की है, और फिर भी करूँगा।”” (12:28)। परमेश्वर के नाम की महिमा उस कार्य के द्वारा हुई जो यीशु ने क्रूस के अधीन होकर  किया, और उस कार्य के द्वारा भी जो पिता ने उन्हें मरे हुओं में से जिलाकर किया।

आज भी परमेश्वर के नाम की महिमा उन लोगों के द्वारा होती है जो अपने सबसे अन्धकारमय दिनों में भी अपने स्वर्गीय पिता से प्रेम करते हैं, उस पर भरोसा रखते हैं और उसकी आज्ञा का पालन करते हैं। और उसके नाम की महिमा फिर से होगी जब वह उन सब को, जो उससे प्रेम करते हैं और उस पर भरोसा रखते हैं, उस अनन्त आनन्द में ले आएगा जिसकी उसने प्रतिज्ञा की है।

चिंतन के लिए प्रश्न

क्या आप अपने जीवन के उन कठिन समयों को याद कर सकते हैं जब आप तब भी यह प्रार्थना कर सके थे, “अपने नाम की महिमा कर”? यदि आप इस समय किसी अन्धकारमय परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो क्या आप आज यह प्रार्थना करेंगे?

Series : கர்த்தருடைய ஜெபத்தில் இயேசுவோடு 30 நாட்கள்