हमें क्षमा कैसे मिल सकती है?

एक पवित्र और न्यायी परमेश्वर हमारे द्वारा बार-बार उसकी आज्ञाओं का पालन करने में की गई असफलता को कैसे क्षमा कर सकता है?
यीशु ने पूर्ण प्रेम का जीवन जीया और वह सब पूरा किया जिसकी परमेश्वर हमसे अपेक्षा करता है। फिर उसने हमारे पापों के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर हमारा ऋण चुका दिया।
परमेश्वर पापियों को तब क्षमा करता है जब वे विश्वास और मन फिराव के साथ उसके पुत्र यीशु की ओर देखते हैं। यीशु ने कहा, “यों लिखा है कि मसीह दु:ख उठाएगा, और तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठेगा, और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा” (लूका 24:46–47)। परमेश्वर ने हमें यह वचन दिया है कि,
यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
1 यूहन्ना 1:9
परमेश्वर हमें क्षमा करता है क्योंकि वह अपनी प्रतिज्ञा के प्रति विश्वासयोग्य है। और वह हमें इसलिए भी क्षमा करता है क्योंकि वह न्यायी है। हमारे पापों के कारण जो दण्ड न्याय के अनुसार हमें मिलना चाहिए था, वह सब यीशु पर उण्डेल दिया गया। परमेश्वर ने आपके पापों का न्याय यीशु में कर दिया, ताकि वह न्याय के साथ और बिना किसी मूल्य के आपको क्षमा कर सके।
यीशु ने वह सब पूरा किया जिसकी परमेश्वर हमसे अपेक्षा करता है। और जब हम विश्वास और मन फिराव के साथ उसके पास आते हैं, तब वह हमें पूर्ण रूप से, बिना किसी मूल्य के, और सदा के लिए क्षमा कर देता है।
यीशु ने एक विद्रोही पुत्र की कहानी सुनाई, जिसने अपना घर छोड़ दिया, अपने पिता की सम्पत्ति उड़ा दी, और अन्त में इतनी दयनीय अवस्था में पहुँच गया कि उसने अपने पिता के पास लौटने का निश्चय किया (लूका 15:11–32)। उसे आशा थी कि उसका स्वागत शायद बहुत रूखे व्यवहार से होगा। परन्तु जब वह अभी कुछ ही दूरी पर था, तब उसके पिता ने उसे देख लिया, दौड़कर उसके पास आए और आनन्द के साथ उसका स्वागत करके उसे घर ले आए।
यह इस बात का चित्र है कि परमेश्वर हमें किस प्रकार ग्रहण करता है। जब हम मन फिराव और विश्वास के साथ उसके पास आते हैं, तब वह हमें क्षमा के अद्भुत वरदान के साथ प्रेमपूर्वक अपना लेता है।
चिंतन के लिए प्रश्न
क्या आपने परमेश्वर से इस प्रकार का स्वागत अनुभव किया है? यदि नहीं, तो आप किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं? शायद अब समय आ गया है कि आप घर लौट आएँ।
Series :கர்த்தருடைய ஜெபத்தில் இயேசுவோடு 30 நாட்கள்