परमेश्वर के साथ संगति को पुनर्स्थापित करो

कितने ही अनुशासित क्यों न हों, ऐसा कभी नहीं होगा…
Day 22

कितने ही अनुशासित क्यों न हों, ऐसा कभी नहीं होगा कि आप पूरी तरह हर पाप से मुक्त हो जाएँ। पाप हमारे हृदयों में छिपा रहता है, और समय-समय पर हमारे जीवन में प्रकट हो जाता है।

यदि हम कहें कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं, और हम में सत्य नहीं।

1 यूहन्ना 1:8

परन्तु एक मसीही को परमेश्वर से क्षमा माँगने की आवश्यकता क्यों है? आखिरकार, जब हम मसीह में हैं, तब हम पूर्ण रूप से, सम्पूर्ण रूप से और सदा के लिए धर्मी ठहराए जा चुके हैं। यदि परमेश्वर ने हमारे पापों को हमसे उतनी दूर कर दिया है जितनी दूर पूरब पश्चिम से है, तो फिर हमें यह प्रार्थना करने की आवश्यकता क्यों है, “हमारे अपराध क्षमा कर”?

क्योंकि जिस प्रकार बादल सूर्य के प्रकाश को ढक लेते हैं, उसी प्रकार पाप परमेश्वर के साथ हमारी संगति में बाधा उत्पन्न करता है।

परमेश्वर के साथ संगति उन सबके लिए उसका वरदान है जो ज्योति में चलते हैं। “पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं, और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है” (1 यूहन्ना 1:7)। ज्योति उन बातों को प्रकट कर देती है जिन्हें अन्धकार छिपाए रखता है, और ज्योति में चलने का सबसे स्पष्ट प्रमाण यह है कि आप अपनी शुद्ध किए जाने की आवश्यकता को महसूस करते हैं।

अपने पापों को परमेश्वर के सामने स्वीकार करना और उन पर जय पाने के लिए उसकी सहायता माँगना एक स्वस्थ मसीही जीवन का सामान्य भाग है। केवल इतना स्वीकार करके सन्तुष्ट न हो जाइए कि आप सामान्य रूप से एक पापी हैं। उन विशेष पापों को पहचानिए जो आपके हृदय में छिपे हैं और आपके जीवन में बने हुए हैं (जैसे घमण्ड, ईर्ष्या, वासना, कटुता, आलस्य, आत्म-दया आदि)। उन्हें परमेश्वर के सामने स्वीकार कीजिए और उससे क्षमा माँगिए।

इस संसार में सबसे सामर्थी वस्तु वह पाप नहीं है जिसे हम भली-भाँति जानते हैं, बल्कि यीशु का वह लहू है जो हमें उससे शुद्ध करता है।

चिंतन के लिए प्रश्न

क्या आपको ऐसा लगता है कि कोई बात परमेश्वर के साथ आपकी संगति में बाधा उत्पन्न कर रही है? अभी कुछ समय निकालकर उन पापों को स्वीकार कीजिए जिनके विषय में आप जानते हैं। परमेश्वर से प्रार्थना कीजिए कि वह आपको शुद्ध करे और अपने साथ आपकी संगति को पुनः स्थापित करे।

Series :கர்த்தருடைய ஜெபத்தில் இயேசுவோடு 30 நாட்கள்

परमेश्वर के साथ संगति को पुनर्स्थापित करो

कितने ही अनुशासित क्यों न हों, ऐसा कभी नहीं होगा कि आप पूरी तरह हर पाप से मुक्त हो जाएँ। पाप हमारे हृदयों में छिपा रहता है, और समय-समय पर…
Day 22

कितने ही अनुशासित क्यों न हों, ऐसा कभी नहीं होगा कि आप पूरी तरह हर पाप से मुक्त हो जाएँ। पाप हमारे हृदयों में छिपा रहता है, और समय-समय पर हमारे जीवन में प्रकट हो जाता है।

यदि हम कहें कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं, और हम में सत्य नहीं।

1 यूहन्ना 1:8

परन्तु एक मसीही को परमेश्वर से क्षमा माँगने की आवश्यकता क्यों है? आखिरकार, जब हम मसीह में हैं, तब हम पूर्ण रूप से, सम्पूर्ण रूप से और सदा के लिए धर्मी ठहराए जा चुके हैं। यदि परमेश्वर ने हमारे पापों को हमसे उतनी दूर कर दिया है जितनी दूर पूरब पश्चिम से है, तो फिर हमें यह प्रार्थना करने की आवश्यकता क्यों है, “हमारे अपराध क्षमा कर”?

क्योंकि जिस प्रकार बादल सूर्य के प्रकाश को ढक लेते हैं, उसी प्रकार पाप परमेश्वर के साथ हमारी संगति में बाधा उत्पन्न करता है।

परमेश्वर के साथ संगति उन सबके लिए उसका वरदान है जो ज्योति में चलते हैं। “पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं, और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है” (1 यूहन्ना 1:7)। ज्योति उन बातों को प्रकट कर देती है जिन्हें अन्धकार छिपाए रखता है, और ज्योति में चलने का सबसे स्पष्ट प्रमाण यह है कि आप अपनी शुद्ध किए जाने की आवश्यकता को महसूस करते हैं।

अपने पापों को परमेश्वर के सामने स्वीकार करना और उन पर जय पाने के लिए उसकी सहायता माँगना एक स्वस्थ मसीही जीवन का सामान्य भाग है। केवल इतना स्वीकार करके सन्तुष्ट न हो जाइए कि आप सामान्य रूप से एक पापी हैं। उन विशेष पापों को पहचानिए जो आपके हृदय में छिपे हैं और आपके जीवन में बने हुए हैं (जैसे घमण्ड, ईर्ष्या, वासना, कटुता, आलस्य, आत्म-दया आदि)। उन्हें परमेश्वर के सामने स्वीकार कीजिए और उससे क्षमा माँगिए।

इस संसार में सबसे सामर्थी वस्तु वह पाप नहीं है जिसे हम भली-भाँति जानते हैं, बल्कि यीशु का वह लहू है जो हमें उससे शुद्ध करता है।

चिंतन के लिए प्रश्न

क्या आपको ऐसा लगता है कि कोई बात परमेश्वर के साथ आपकी संगति में बाधा उत्पन्न कर रही है? अभी कुछ समय निकालकर उन पापों को स्वीकार कीजिए जिनके विषय में आप जानते हैं। परमेश्वर से प्रार्थना कीजिए कि वह आपको शुद्ध करे और अपने साथ आपकी संगति को पुनः स्थापित करे।

Series : கர்த்தருடைய ஜெபத்தில் இயேசுவோடு 30 நாட்கள்