हमारे अपराध क्षमा कर

“अपराध” और “अपराधियों” की भाषा का प्रयोग करके हमारे प्रभु यह स्पष्ट करते हैं कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति सम्बन्धों के ऐसे जाल में जीवन बिताता है जिसमें हमारे कुछ उत्तरदायित्व और दायित्व हैं। कुछ बातें ऐसी हैं जिनके हम परमेश्वर के प्रति ऋणी हैं, कुछ बातें ऐसी हैं जिनके हम दूसरों के प्रति ऋणी हैं, और कुछ बातें ऐसी हैं जिनके लिए दूसरे हमारे प्रति उत्तरदायी हैं।
केवल परमेश्वर ही इन दायित्वों के जाल से परे है। वह किसी का ऋणी नहीं है। “किस ने प्रभु के मन को जाना है? या कौन उसका मन्त्री हुआ है? या किस ने उसे पहले कुछ दिया है कि उसे बदले में लौटाया जाए?” (रोमियों 11:34–35)। परमेश्वर पर हमारा कोई कर्ज़ नहीं है, परन्तु हम परमेश्वर और एक-दूसरे के प्रति उत्तरदायी हैं।
इस दायित्व को एक ही शब्द में संक्षेपित किया जा सकता है: “प्रेम।” “तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे मन, अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रखना” (मत्ती 22:37)। जब हम अपने पापों के बारे में सोचते हैं, तो सामान्यतः सबसे पहले उन गलत बातों का विचार करते हैं जो हमने की हैं। परन्तु यहाँ आरम्भ उस बात से होता है जो हम करने में असफल रहे हैं। हम परमेश्वर के प्रति पूर्ण समर्पित प्रेम रखने के ऋणी हैं, परन्तु हमारे ऊपर जो कर्ज़ थे, उसे हमने अदा नहीं किया।
हमारा एक-दूसरे के प्रति भी दायित्व है। “अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख” (मत्ती 22:39)। इसका अर्थ है कि हम दूसरों की भलाई को सदा खोजने के लिए उत्तरदायी हैं। आप अपने पति या पत्नी, अपने माता-पिता, अपने बच्चों, अपने पड़ोसियों, अपने मित्रों, अपने नियोक्ता, अपने कर्मचारियों, अपने सहकर्मियों, और यहाँ तक कि अपने शत्रुओं के प्रति भी प्रेम का ऋण रखते हैं।
प्रतिदिन हम परमेश्वर और दूसरों के प्रति प्रेम का ऋण रखते हैं, और हम चाहे जितना भी प्रेम करें, यह ऋण कभी पूरी तरह चुकाया नहीं जाता। हमने परमेश्वर से उस प्रकार प्रेम नहीं किया जैसा उसने हमसे किया है, और न ही हमने अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम किया है। इसलिए हमें परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमारे अपराधों को क्षमा करे।
चिंतन के लिए प्रश्न
अब कुछ समय निकालकर अपने इन ऋणों के विषय में परमेश्वर से बात कीजिए।