9. पुनर्जीवित – शिक्षण

ईस्टर की सुबह की घटनाओं के सटीक क्रम के बारे में निश्चित होना मुश्किल है क्योंकि प्रत्येक सुसमाचार के लेखक कहानी के अलग-अलग पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है।
सुबह-सवेरे, स्त्रियों का एक समूह यीशु के शरीर के लिए सुगन्धित वस्तुएँ ले कर कब्र पर गया (लूका 24:1)। वे जानती थीं कि कब्र को एक पत्थर से बंद किया गया था और वे सोच रही थीं कि उन्हें अंदर जाने में कौन मदद कर सकता है (मरकुस 16:3)। परन्तु जब वे पहुँचीं, तो उन्होंने पाया कि पत्थर लुढ़काया जा चुका था और कब्र खाली थी (लूका 24:2–3)।
मरियम मगदलीनी इतनी व्याकुल हो गई कि वह अन्य स्त्रियों को कब्र पर छोड़कर पतरस और यूहन्ना को बताने दौड़ी, “वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं, और हम नहीं जानतीं कि उसे कहाँ रख दिया है” (यूहन्ना 20:2)।
जब पतरस ने यह समाचार सुना, तो वह कब्र की ओर दौड़ा और, उसे खाली पाकर, वह “जो हुआ था उससे अचम्भा करता हुआ अपने घर चला गया।” (लूका 24:12)। ऐसा लगता है कि अन्य शिष्यों की भी ऐसी ही प्रतिक्रिया थी। जब उन्होंने पहली बार सुना कि यीशु जी उठे हैं, तो “परन्तु उनकी बातें उन्हें कहानी सी जान पड़ीं, और उन्होंने उनकी प्रतीति न की” (लूका 24:11)।
जब मरियम मगदलीनी वहाँ से चली गई थी, तब एक स्वर्गदूत उन स्त्रियों के सामने प्रकट हुआ जो कब्र पर रुकी हुई थीं, और उसने कहा,
“चकित मत हो, तुम यीशु नासरी को, जो क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूँढ़ती हो। वह जी उठा है, यहाँ नहीं है; देखो, यही वह स्थान है, जहाँ उन्होंने उसे रखा था।” (मरकुस 16:6)
मरकुस लिखता है कि “और वे निकलकर कब्र से भाग गईं; क्योंकि कँपकँपी और घबराहट उन पर छा गई थी; और उन्होंने किसी से कुछ न कहा, क्योंकि डरती थीं” (मरकुस 16:8)।
फिर भी घटनाओं के सटीक क्रम के बारे में निश्चित होना कठिन है, परन्तु यह सबसे सम्भावित क्रम प्रतीत होता है। जो बात बिना किसी संदेह के स्पष्ट है, वह यह है कि कब्र खाली थी और चेलों ने जीवित प्रभु से अनेक मुलाकातों के द्वारा विश्वास किया।
पुनरुत्थान के दर्शन
चेले जानते थे कि कब्र खाली थी, और स्वर्गदूतों ने घोषणा की थी कि यीशु मृतकों में से जी उठे हैं। परन्तु अभी तक किसी ने भी जी उठे प्रभु को नहीं देखा था।
मरियम मगदलीनी खाली कब्र पर वापस लौटी और रोने लगी। परन्तु उसका शोक आनन्द में बदल गया जब यीशु उसके सामने प्रकट हुए और उसका नाम लेकर पुकारा। वह गई और चेलों को बताया, “मैंने प्रभु को देखा है” (यूहन्ना 20:16, 18)। यह पहला पुनरुत्थान दर्शन था।
इसी बीच, जो स्त्रियाँ कब्र पर रुकी हुई थीं, वे स्वर्गदूत के प्रकट होने से इतनी भयभीत हो गईं कि वे भाग गईं। परन्तु रास्ते में, “यीशु उनसे मिले” (मत्ती 28:9)। यह पुनर्जीवित प्रभु का दूसरा दर्शन था।
तब प्रभु यीशु पतरस को दिखाई दिए (लूका 24:34; 1 कुरिन्थियों 15:5), और उन दो चेलों को जो इम्माऊस की ओर जाने वाले रास्ते पर चल रहे थे (लूका 24:13–35)। ये पुनरुत्थान के बाद प्रभु के तीसरे और चौथे दर्शन थे।
पाँचवाँ दर्शन उस पहले ईस्टर के दिन की शाम को हुआ, जब चेले बंद दरवाजों के पीछे डरे हुए एक साथ इकट्ठे हुए थे।
वे ये बातें कह ही रहे थे कि यीशु आप ही उनके बीच में आ खड़ा हुआ, और उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।” परन्तु वे घबरा गए और डर गए, और समझे कि हम किसी भूत को देख रहे हैं। उसने उनसे कहा, “क्यों घबराते हो? और तुम्हारे मन में क्यों सन्देह उठते हैं? मेरे हाथ और मेरे पाँव को देखो कि मैं वही हूँ। मुझे छूकर देखो, क्योंकि आत्मा के हड्डी माँस नहीं होता जैसा मुझ में देखते हो।” यह कहकर उसने उन्हें अपने हाथ पाँव दिखाए। जब आनन्द के मारे उनको प्रतीति न हुई, और वे आश्चर्य करते थे, तो उसने उनसे पूछा, “क्या यहाँ तुम्हारे पास कुछ भोजन है?” उन्होंने उसे भुनी हुई मछली का टुकड़ा दिया। उसने लेकर उनके सामने खाया। (लूका 24:36–43)
ध्यान दीजिए कि चेलों की पहली प्रतिक्रिया यह सोचना था कि वे एक भूत देख रहे हैं। परन्तु तब उन्होंने यीशु को बोलते हुए सुना। उन्होंने उसे छुआ। उन्होंने उसके साथ खाना खाया। उन्होंने उसके हाथ और पाँव देखे। यीशु, जिसे क्रूस पर चढ़ाया गया था, मृतकों में से जी उठा था।
यीशु ने इन भयभीत चेलों से जो पहला शब्द कहा, वह था – शांति। उन सभी ने यीशु को तब छोड़ दिया था जब यीशु को गेथसेमाने के बगीचे में गिरफ्तार किया गया था। वे सभी जानते थे कि उन्होंने अपने स्वामी को निराश किया था। परन्तु पुनर्जीवित प्रभु ने उन्हें शांति दी।
जब अन्य चेलों ने प्रभु को देखा तब थोमा वहाँ उपस्थित नहीं था। उसने उनसे कहा, ““जब तक मैं उसके हाथों में कीलों के छेद न देख लूँ… और उसके पंजर में अपना हाथ न डाल लूँ, तब तक मैं विश्वास नहीं करूँगा” (यूहन्ना 20:25)।
आठ दिन बाद हमारे प्रभु छठी बार प्रकट हुए। चेले एक साथ थे, और इस बार थोमा भी उनके साथ था।
यद्यपि दरवाजे बंद थे, तब यीशु आया और उनके बीच में खड़े होकर कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।” (यूहन्ना 20:26)
थोमा ने कहा था कि जब तक भारी प्रमाण न हो वह विश्वास नहीं करेगा, और यीशु ने उसे वह प्रमाण दिया: “अपनी उँगली यहाँ लाकर मेरे हाथों को देख और अपना हाथ लाकर मेरे पंजर में डाल” (यूहन्ना 20:27)।
यीशु थोमा के बारे में सब कुछ जानते थे, उसके अविश्वास सहित। परन्तु वे फिर भी चाहते थे कि थोमा उनका चेला बना रहे। इसलिए, यीशु ने उससे कहा, “अविश्वासी नहीं परन्तु विश्वासी हो” (यूहन्ना 20:27)। थोमा के लिए घुटने टेकने और यह अंगीकार करने के अलावा और क्या करना बाकी था, “हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!” (यूहन्ना 20:28)?
यीशु ने थोमा को इसलिए नहीं छोड़ा क्योंकि उसने विश्वास करने से इनकार किया था। उन्होंने थोमा की ओर हाथ बढ़ाया और उसे विश्वास में ले आए। संभव है कि आपने विश्वास के साथ संघर्ष किया हो। शायद आपको लगा हो कि आप विश्वास नहीं कर सकते। यीशु आपके लिए भी यही करने के लिए तैयार हैं।
तो, हम जी उठे प्रभु से कैसे मिल सकते हैं? यूहन्ना इस प्रश्न का सीधा उत्तर देता है।
परन्तु ये इसलिये लिखे गए हैं कि तुम विश्वास करो कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है, और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ। (यूहन्ना 20:31)
मसीही विश्वास अंधेरे में एक अंधी छलाँग नहीं है। वह ठोस प्रमाण जिसके आधार पर हम यीशु में विश्वास का एक विवेकपूर्ण कदम उठा सकते हैं, सुसमाचारों में हमारे सामने रखा गया है। थोमा ने यीशु के हाथ और पसली देखी। हमें वह अवसर नहीं मिला। परन्तु यीशु ने कहा, “धन्य वे हैं जिन्होंने बिना देखे विश्वास किया” (यूहन्ना 20:29)।
पुनरुत्थान की देह
यीशु ने प्रतिज्ञा की कि जो भी उन पर विश्वास करते हैं वे सब उनके पुनरुत्थान में भागीदार होंगे:
“पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ; जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जीएगा।” (यूहन्ना 11:25)
सभी धर्मों में मृत्यु के बाद के जीवन की कोई न कोई अवधारणा है। परन्तु पुनरुत्थान केवल मसीही विश्वास के लिए अद्वितीय है। सुसमाचार केवल यह नहीं है कि यीशु जीवित हैं, बल्कि यह है कि यीशु जी उठे हैं! इस अंतर के बारे में सोचना उचित है।
परमेश्वर का पुत्र मानव देह धारण करने से पहले स्वर्ग में जीवित था। तो उन्होंने अपने क्रूसित शरीर को कब्र में क्यों नहीं छोड़ा और पिता के पास वापस क्यों नहीं लौट गए? आखिरकार, वह केवल माँस और हड्डी था। उसकी चिन्ता क्यों करें?
स्वर्गदूत फिर भी ईस्टर की सुबह प्रकट हो सकते थे और कह सकते थे, “उनका शरीर यहाँ कब्र में है, परन्तु चिंता मत करो, उनकी आत्मा स्वर्ग में पिता के पास है।” आखिरकार, क्या यही वह बात नहीं है जो हम किसी मसीही की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के समय कहते हैं?
परन्तु सुसमाचारों में हमें यह नहीं मिलता। यीशु ने कहा,
“क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि जो कोई पुत्र को देखे और उस पर विश्वास करे, वह अनन्त जीवन पाए; और मैं उसे अंतिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।” (यूहन्ना 6:40)
मनुष्य आत्मा और शरीर का एक अद्भुत मिलन है, और यीशु इस संसार में हमारे किसी एक भाग को बचाने के लिए नहीं, बल्कि हम सबको पूरी तरह से उद्धार देने के लिए आए। वे हमें, आत्मा और शरीर सहित, सदा के लिए अपनी उपस्थिति के आनन्द में लाने के लिए आए।
चिंतन और चर्चा के लिए प्रश्न
1- खाली कब्र को देखकर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या होगी?
2- आपको क्या लगता है कि जब शिष्यों ने खाली कब्र देखी तो उन्होंने तुरंत यह क्यों नहीं मान लिया कि यीशु मृतकों में से जी उठे हैं?
3- क्या आपने कभी थोमा की तरह कहा है, “मैं कभी विश्वास नहीं करूंगा”? यदि हां, तो क्यों?
4- 1 (कमजोर) से 10 ( प्रबल) के पैमाने पर, यीशु के पुनरुत्थान के लिए यहां प्रस्तुत साक्ष्यों के बारे में आप क्या कहेंगे? आपने इस तरह से उत्तर क्यों दिया?
5- अगर आप सचमुच यह विश्वास कर लें कि यीशु मृतकों में से जी उठे, तो आपके जीवन में क्या फर्क पड़ेगा?