परमेश्वर के नाम की महिमा के लिए

हे हमारे स्वर्गीय पिता, हम तेरे पवित्र नाम को ऊँचा उठाते हैं। जो स्वर्गदूत तेरे चारों ओर हैं, वे पुकारकर कहते हैं, “पवित्र, पवित्र, पवित्र,” और हम भी आनन्दपूर्वक उनके साथ तेरी आराधना में सम्मिलित होते हैं।
हे पिता, हमें इस बात का दुःख है कि यह संसार तुझे नहीं जानता। हमें दुःख है कि लाखों लोग तेरी सृष्टि की व्यवस्था और सुंदरता का अध्ययन करते हैं, फिर भी तेरा धन्यवाद नहीं करते। हे पिता, हमें दुःख है कि तेरे बनाए हुए इस संसार के हर महाद्वीप में दिन भर तेरे नाम की निन्दा की जाती है।
तेरे प्रति मनुष्य के हृदय की घृणा कितनी महान है! और तेरा प्रेम कितना महान है कि तूने ऐसे संसार से प्रेम किया और अपने पुत्र को भेजा, जबकि तू जानता था कि हम उसे कोड़े लगाएंगे, उस पर थूकेंगे और उसे क्रूस पर चढ़ा देंगे। हे प्रभु, हम पर दया कर!
हम तेरे अत्यन्त धन्यवादी हैं कि अपने अनुग्रह से तूने हमें अपनी सन्तान बनाया है और हम तुझे अपना पिता कह सकते हैं। हम इस संसार में तेरा नाम धारण करते हैं, और यह सोचकर काँप उठते हैं कि कहीं हमारे कारण कोई तेरा तिरस्कार न करे। हमें केवल तुझे “प्रभु, प्रभु” कहने वाले और तेरी आज्ञाओं का पालन न करने वाले जीवन से छुड़ा। हमें अपने लिए जीने से फिरा, और हमारी सहायता कर कि हम ऐसा जीवन जिएँ जो तेरा आदर करे और तुझे महिमा दे।
हम अपने मित्रों और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करते हैं जो बड़े दबाव में हैं, जो क्लेश सह रहे हैं, और जो गहरे अन्धकारमय समयों का सामना कर रहे हैं। अनुग्रह करके ऐसा कर कि वे तुझ पर भरोसा रखें और तुझ से प्रेम करें, ताकि इन परिस्थितियों में भी तेरे नाम का आदर हो। जैसे तेरे पुत्र ने क्रूस को सहकर तेरे नाम की महिमा की, वैसे ही उन्हें भी धीरज प्रदान कर, ताकि वे तेरे पुत्र के स्वरूप को अपने जीवन में प्रकट कर सकें।
हे पिता, हम लालसा करते हैं कि तेरे नाम को पवित्र माना जाए। कृपा करके इस संसार में इस प्रकार हस्तक्षेप और कार्य कर कि अधिक से अधिक लोग तुझे सब वस्तुओं से बढ़कर मूल्यवान जानें। और हम प्रार्थना करते हैं कि यह बात हमारे जीवन में भी सत्य हो।
इसलिए, हे प्रभु, उस दिन को शीघ्र ले आ जब हमारा विश्वास प्रत्यक्ष दर्शन में बदल जाएगा। और जब तक वह दिन नहीं आता, हमें अपने आप को ऊँचा उठाना बंद कर दे। हमें केवल तेरी स्तुति और तेरे आदर के लिए जीने दे, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा। आमीन।